Father's Day 2021: इन 5 तरीकों से घर पर ही रहकर इस दिन को बनाएं खास

Updated : Jun 20, 2021 09:18
|
Editorji News Desk

बहुत से दूसरे ईवेंट्स की तरह एक बार फिर से इस साल फादर्स डे (Father's Day) भी कोरोना महामारी (Coronavirus) के चलते लोगों को घर में ही मनाना पड़ रहा है. पिता के नाम एक दिन फादर्स डे को हर साल जून महीने के तीसरे रविवार को मनाया जाता है. इस साल 20 जून पिता के नाम समर्पित दिन है.

कोरोना के चलते बाहर इस साल किसी होटल और घूमने की प्लानिंग करना मुनासिफ नहीं है. लेकिन मायूस होने वाली बात नहीं है आप इन शानदार आइडियाज़ के जरिये घर पर ही रहकर इस दिन को बेहद खास और अपने पिता को स्पेशल फील करा सकते हैं.

इन तरीकों से घर पर मनाये फादर्स डे 

1. अपने पिता की पसंद की खाने की चीजें बना सकते हैं. केक, मीठी चीजें या कोई भी उनकी पसंद की चीज आप कुक कर सकते हैं.

2. अपने पिता के लिए उनके फेवरेट गानों की एक प्लेलिस्ट बनाये, क्योंकि जब मौका खास है तो गाने होने ही चाहिए. आप चाहे तो उनकी पसंद के गानों का कलेक्शन भी उन्हें गिफ्ट कर सकते हैं.

3. इस दिन को मनाने के लिए परिवार के साथ बोर्ड गेम्स खेलना मजेदार हो सकता है. पिता के पसंद के गेम या फिर कैरमबोर्ज, स्क्रेबल, लूडो, कटान जैसे बोर्डगेम्स में से कोई भी दूसरे गेम खेलकर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं.

4. अगर आपके पापा को फिल्में देखना पसंद है तो ऐसे में उनकी पसंद की कोई भी मूवी को उनके साथ बैठकर देख सकते हैं. इस दौरान आप पॉपकॉर्न जैसे दूसरे स्नैक्स का लुत्फ भी उठा सकते हैं.

5. कोरोना के इस दौर में हेल्थ रिस्क को देखते हुए अगर आप फादर्स डे के मौके पर पिता का हेल्थ इंश्योरेंस करवा दें, तो उन्हें भी बहुत खुशी होगी. इससे भविष्य में हॉस्पिटल की जरूरत पड़ने पर हॉस्पिटल के बिल का बोझ भी उन पर नहीं पड़ेगा.

Fathers DayFathers Day 2021Covid pandemic

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी