छोटे पर्दे पर कई सालों तक राज कर चुकीं साक्षी तंवर फिल्मों में अपना लोहा मनवा चुकी हैं और 12 जनवरी को वो अपना 48वां जन्मदिन मना रही हैं . दंगल में उनका अभिनय देख हर कोई दंग रह गया था. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक्टिंग के क्षेत्र में आने से पहले साक्षी फाइव स्टार होटल में भी काम कर चुकी हैं. 1990 में जब उन्होंने अपना कोर्स पूरा किया था तो वो सेल्स ट्रेनी के तौर पर होटल में काम करती थीं. बता दें साल 2018 में उन्होंने एक प्यारी सी बेटी को गोद लिया है जिसका नाम है Dityaa Tanwar. जब उन्होंने नन्ही परी को गोद लिया तब वो केवल 9 महीने की थी और आज वो 3 साल की हो चुकी है.