न्यूज़ीलैंड ने इंग्लैंड से हैमिल्टन टेस्ट ड्रॉ खेला, 1-0 से जीती सीरीज

Updated : Dec 03, 2019 12:47
|
Editorji News Desk

न्यूज़ीलैंड और इंग्लैंड के बीच हैमिल्टन में खेला सीरीज़ का दूसरा टेस्ट मैच ड्रॉ हो गया. इसी के साथ मेजबान कीवी टीम ने 1-0 से सीरीज़ अपने नाम कर ली. हैमिल्टन में न्यूज़ीलैंड के पहली पारी में बनाए 375 रन के जवाब में इंग्लैंड ने 476 रन का स्कोर खड़ा किया. चौथे दिन अपनी दूसरी पारी खेलने उतरी न्यूज़ीलैंड की टीम 5वें दिन भी बल्लेबाज़ी करने उतरी, लेकिन इसी बीच बारिश हो गई, जिस वजह से खेल रुक गया और मैच ड्रॉ हो गया. न्यूज़ीलैंड की ओर से दूसरी पारी में कप्तान केन विलियम्सन और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज़ रॉस टेलर ने शानदार शतक जड़ा. विलियम्सन ने नाबाद 104 रन बनाए तो टेलर 105 रन बनाकर नॉट आउट रहे.

KANE WILLIAMSONरॉस टेलरRoss Taylorकेन विलियम्सनNZvsENG

Recommended For You