भारत के लड़ाकू विमानों की जानकारी ISI को देने वाला HAL कर्मी गिरफ्तार

Updated : Oct 09, 2020 23:47
|
Editorji News Desk

महाराष्ट्र एटीएस की नासिक यूनिट ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है. जिसपर भारतीय फाइटर प्लेन और उनके मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की जानकारी पाकिस्तान को मुहैया करवाने का आरोप है.
एटीएस ने जिस व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, वो हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड में ही काम करने वाला एक कर्मचारी है. एटीएस की कड़ी पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो लगातार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के संपर्क में था.
आरोपी ने ये भी बताया कि वो काफी दिनों से भारतीय फाइटर प्लेन और संवेदनशील जानकारियों के साथ-साथ हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के एयरक्राफ्ट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की जानकारी आईएसआई को पहुंचाता रहा है.

महाराष्ट्र के आतंकवाद निरोध दस्ते ने आरोपी के खिलाफ ऑफिसियल सीक्रेट एक्ट की धारा-3, 4 और 5 के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी के पास से 5 सिम कार्ड, 3 मोबाइल और 2 मेमोरी कार्ड मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैबोरेटरी में भेजा गया है. फिलहाल अदालत ने इस आरोपी को 10 दिन की पुलिस रिमांड में भेजा है.

लड़ाकू विमानपाकिस्तानISI SPYखुफिया जानकारी

Recommended For You