केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि विभिन्न राज्यों के हज भवनों (Haj buildings ) को अस्थायी ‘कोरोना केयर सेंटर’ (corona care center) के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा. नकवी ने ट्वीट कर निर्देश दिया कि राज्य सरकारें और प्रशासन हज भवनों को अस्थायी कोरोना केयर सेंटर के रूप में इस्तेमाल करने पर पूरी मदद करें.
इस बाबत भारतीय हज समिति ने एक सर्कुलर भी जारी किया है जिसके तहत विभिन्न राज्यों के हज भवनों को कोरोना केयर सेंटर के तौर पर इस्तेमाल में लाने की बात कही गई है.