सर्दियों के मौसम में एक समस्या है जिसका आमतौर पर हम सभी को सामना करना पड़ता है और वो है बालों में डैंड्रफ की समस्या. एक्सपर्ट का कहना है कि कुछ नेचुरल तरीके आपको इस समस्या से छुटकारा पाने में मदद कर सकते हैं.
होममेड हेयर पैक ट्राय करने से आप को रूसी से छुटकारा पाने में हेल्प हो सकती है. इनके इंग्रेडिएंट्स आसानी से उपलब्ध होते हैं और इनके लिए आपको अपने पॉकेट से ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ते. आपको बताते हैं दो ऐसे ही नेचुरल हेयर मास्क.
केला, शहद, नींबू, और जैतून के तेल का हेयर मास्क
इसके लिए आपको चाहिए 2 पके केले, 1 बड़ा चम्मच शहद, 1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल, 1 बड़ा चम्मच नींबू का रस. एक कटोरे में केले को मैश करें और पेस्ट बना लें. इसमें जैतून का तेल, शहद और नींबू का रस मिलाएं. अच्छे से पेस्ट बनाकर इसे अपने स्कैल्प और बालों पर लगाएं। 30 मिनट के लिए छोड़ दें. अपने बालों को माइल्ड सल्फेट-फ्री शैम्पू से धोएं. इसे हफ्ते में एक बार लगाएं.
मेथी और एप्पल विनेगर का मास्क
मेथी के बीज भी रूसी को घटाने में फायदेमंद होते हैं. इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल गुण होते हैं जो रूसी को हटाने में मदद करते हैं. दो बड़े चम्मच मेथी के बीज लेकर इन्हें रात भर पानी में भिगो दें. सुबह इन्हें पेस्ट में पीस लें. पेस्ट में एक कप एप्पल साइडर विनेगर मिलाएं और इसे अपनी स्कैल्प पर लगाएं. इसे 30 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर माइल्ड शैम्पू से धो लें.