झड़ते बालों से परेशान? आजमाएं कैफीन हेयर मास्क

Updated : Jan 28, 2021 09:31
|
Editorji News Desk

नींद और आलस को दूर भगाने के लिए हम कॉफी की मदद लेते हैं, कॉफी में मौजूद कैफीन हमें तुरंत एनर्जी देता है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि लेकिन तुरंत एनर्जी देने वाला ये कैफीन आपके बालों का झड़ना बंद कर हेयर ग्रोथ में मदद कर सकता है। कैफीन हेयर मास्क से आपकी डैंड्रफ की समस्या भी दूर हो सकती है। कॉफी पाउडर में मौजूद कैफीन हेयर फॉलिकल्स यानि सिर की त्वचा में मौजूद रोम छिद्रों को साफ और स्वस्थ रखता है जिसके जरिये बालों को पोषण मिलता है। दरअसल, शरीर में बनने वाले कुछ हॉर्मोन्स आपके मूड को नेगेटिव बनाते हैं जिसका असर बालों पर बुरी तरह पड़ता है और फिर बाल झड़ते हैं। सिर में कॉफी पाउडर का मास्क लगाने से इन हॉर्मोन्स के जरिए बालों की जड़ों को हुए नुकसान को कम किया जा सकता है। इससे बाल झड़ना भी कम होंगे और उनकी चमक भी बनी रहेगी। अच्छी बात ये है कि आप इस कैफीन हेयर मास्क को घर पर ही मिनटों में तैयार कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन में नारियल तेल और कॉफी पाउडर डालकर मिक्स करें और पेस्ट को हल्का गर्म करें, उसके बाद उसे बालों की जड़ों में लगाएं और थोड़ी देर बाद पानी से धो दें। आप चाहें तो इसमें आंवला पाउडर, ऑलिव ऑइल और अरंडी का तेल यानी कैस्टर ऑइल भी मिला सकते हैं।

 

 

hair fall

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी