अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly elections) को लेकर गुजरात में BJP नेतृत्व इस कदर बदलाव के मूड में हैं कि उसने पुराने CM विजय रुपाणी (CM Vijay Rupani) की पूरी टीम ही बदल दी. गुरुवार दोपहर जब भूपेन्द्र पटेल की नई टीम ने शपथ ली तो इस नए मंत्रिमंडल (new cabinet) में कोई पुराना मंत्री नहीं था. गुरुवार को 24 नए मंत्रियों ने शपथ ली है और इसमें पटेल समुदाय का दबदबा दिखता है.
ये भी पढ़ें: इस्तीफे के बाद बोले Vijay Rupani, 'मैं पहले भी CM था, आज भी और आगे भी रहूंगा'
पहली बार विधायक बनने के बाद ही सीएम बने भूपेंद्र पटेल (Bhupendra Patel) की तरह ही उनकी टीम में ज्यादातर नए चेहरे शामिल हैं. इसके अलावा पाटीदार समुदाय को बड़ा महत्व देते हुए बीजेपी लीडरशिप ने ज्यादातर मंत्री इसी बिरादरी से चुने हैं. भूपेन्द्र की नई टीम एक चौंकाने वाला नाम गुजरात विधानसभा के स्पीकर राजेन्द्र त्रिवेदी का रहा. गुरुवार सुबह ही उन्होंने स्पीकर पद से इस्तीफा दिया और फिर सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली. इसके अलावा भूपेन्द्र की टीम में नरेश पटेल, ऋषिकेश पटेल, अर्जुन सिंह चौहान, पूर्णेश मोदी, राघवजी पटेल और जीतू भाई वघानी जैसे चौंकाने वाले नाम भी हैं. बहरहाल भूपेन्द्र की नई टीम में 10 कैबिनेट मंत्री और 14 राज्य मंत्री बनाए गए हैं.