9 से 10 फीसदी हो सकता है GST बेस रेट, काउंसिल की नजर कलेक्शन पर

Updated : Dec 09, 2019 23:12
|
Editorji News Desk

सरकार राजस्व को बढ़ाने के लिए जीएसटी के बेस रेट को 5 फीसदी से बढ़ाकर 9 से 10 फीसदी कर सकती है. जीएसटी काउंसिल बेस रेट को बढ़ाने पर विचार कर रही है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक जीएसटी काउंसिल 12 फीसदी वाले स्लैब को खत्म कर 243 सामानों को 18 फीसदी वाले स्लैब में डाल सकती है. अगर ऐसा होता है तो जीएसटी के तीन स्लैब हो जाएंगे. बेस रेट वाला 5 फीसदी, 18 फीसदी और 28 फीसदी. बता दें कि जीएसटी में ये बदलाव करने के पीछे सरकार की मंशा रेवेन्यू को बढ़ाने की है. बीते महीनों में देखा गया है कि जीएसटी कलेक्शन में कमी आई है.

जीएसटी काउंसिलGSTजीएसटीGST Council

Recommended For You