GST कलेक्शन के तहत जुलाई में बंपर रकम सरकारी खजाने में आई है, सरकारी खजाने में गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स से कलेक्शन 1.16 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. वित्त मंत्रालय ने रविवार को ये जानकारी दी. आपको बता दें कि साल 2020 के मुकाबले इसमें 33 % की बढ़ोतरी हुई है.
गौरतलब है कि लगातार आठ महीने तक GST Collection एक लाख करोड़ के पार रहने के बाद जून के महीने में ये 92,849 करोड़ यानि एक लाख करोड़ के नीचे आ गया था. दरअसल, जून में जीएसटी कलेक्शन में गिरावट आई थी क्योंकि अप्रैल-मई में देश कोरोना की दूसरी लहर के चपेट में था. और लगभग पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ था लेकिन जुलाई में कोरोना से राहत मिलते ही जीएसटी कलेक्शन भी बढ़ा है. इससे साफ पता चलता है कि इकोनॉमी में फिर से गति आई है.