किराने, सब्जी वाले मुख्य तौर पर फैला सकते हैं कोरोना, जांच की सलाह

Updated : Aug 08, 2020 11:18
|
Editorji News Desk

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को लेकर केंद्र सरकार ने चिंता जताई है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे COVID से मौतों में कमी सुनिश्चित करें कि यह 1 फीसद के आंकड़े को पार न करे. केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्य के सभी मुख्य सचिवों और स्वास्थ्य सचिवों को लिखे पत्र में कहा है कि COVID-19 महामारी अब देश में नए क्षेत्रों में फैल रही है. उन्होंने पत्र में लिखा कि झुग्गी, जेलों, वृद्धाश्रम आदि जैसे उच्च भीड़ वाले क्षेत्रों में फैल सकता है. स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि इसके अलावा किराने की दुकानें, सब्जी और अन्य विक्रेता आदि बड़ी संख्या में लोगों को संक्रमण के संभावित प्रसारक हो सकते हैं. ऐसे क्षेत्रों में और ऐसे लोगों का तुरंत परीक्षण ICMR के दिशानिर्देशों के अनुसार किया जाना चाहिए.  

 

ICMRकोरोना वायरसस्वास्थ्य मंत्रालयटेस्टCOVID-19कोरोना टेस्ट

Recommended For You