हैदराबाद में पौधों के प्रेमियों के लिए हैदराबाद में 9वें नर्सरी मेले का आयोजन किया गया. 28 जनवरी से 1 फरवरी तक चले इस नर्सरी मेले का आयोजन तेलंगाना इवेंट ऑर्गनाइजर्स ने किया. ये मेला Plants lovers के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है. यहां 120 स्टॉल पर देशभर के अलग-अलग तरह प्रकार के फूल, फल, पौधे बीज की प्रदर्शनी लगाई गई. इसके अलावा छतों पर बागवानी और ऑर्गेनिक फार्मिंग, फर्टिलाइजर्स के बारे में लोगों को जानकारी दी गई. इस मेले के दौरान सभी कोरोना गाइडलाइंस का सख्ती से पालन किया गया