बॉलीवुड के पॉपुलर मामा-भांजे की जोड़ी में से एक है गोविंदा-कृष्णा अभिषेक की जोड़ी. लेकिन लगता है अब यहां दरार आ गई है. दोनों ही कपिल शर्मा के शो पर साथ में एक मंच पर दिखने से कई बार मना कर चुके हैं. अब गोविंदा ने एक बार फिर कृष्णा के बारे में बात की है. टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में गोविंदा ने कहा, 'मुझे नहीं पता उससे ये कौन करवा रहा है, वरना वो अच्छा लड़का है. वो ना सिर्फ मजाक उड़ाता है बल्कि ऐसा करके वो पब्लिक में मेरी इमेज भी खराब कर रहा है. उसके पीछे कोई भी हो लेकिन हमें तो ऐसा करता हुआ वो ही दिख रहा है. मुझे लगता है कि मुझे उसके करियर को सपोर्ट करने की सजा मिल रही है.'