सरकार ने कहा हम निजता का करते हैं सम्मान, लेकिन WhatsApp अपनी जिम्मेदारियों से भाग रहा 

Updated : May 26, 2021 20:46
|
Editorji News Desk

किसी मेसेज का ओरिजिन बताने के सरकारी आदेश को निजता का उल्लंघन बताते हुए WhatsApp ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है. इसपर बुधवार को केंद्रीय IT मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार निजता के अधिकार का पूरा सम्मान करती है, और किसी मेसेज का ओरिजिन बताना निजता का उल्लंघन नहीं है. मंत्रालय ने कहा कि ऐसी जरूरत सिर्फ उन गंभीर मामलों के लिए है जब किसी खास मेसेज पर रोक लगानी हो, उसकी जांच करनी हो या फिर सजा देनी हो, जैसे कि यौन सामग्री वाले मामले. सरकार ने कहा कि एक तरफ तो WhatsApp, IT अधिनियम के प्रावधानों के तहत सरकार से सुरक्षा चाहता है, लेकिन अपनी जिम्मेदारी से बचने की कोशिश भी कर रहा है.

सरकार बोली कि WhatsApp जहां यूजर्स के डेटा को फेसबुक के साथ साझा कर रहा प्राइवेसी पॉलिसी को अनिवार्य बनाने जा रहा है, वहीं दूसरी तरफ सरकार के नियमों से उसको आपत्ति भी है. IT मंत्रालय ने कहा कि भारत में हो रहे सभी काम यहां के कानून के मुताबिक ही होंगे. आपको बता दें कि सरकार का सोशल मीडिया के लिए नया कानून 26 मई से लागू हो गया है, इसके तहत सरकार के अफसर जब चाहें किसी मेसेज को रोक सकते हैं या उस मेसेज भेजने वाले का सारी कुंडली सोशल मीडिया कंपनियों को निकालने के लिए कह सकते हैं. इसे लेकर सरकार पर आरोप लग रहे हैं कि सरकार दरअसल इसके जरिए सरकार विरोधी मेसेज पर लगाम कसने की कोशिश कर रही है.

WhatsAppIT Ministry

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?