GDP पर राहुल के तंज़ पर सरकार का पलटवार, सूत्रों ने दी सफाई

Updated : Oct 15, 2020 01:26
|
Editorji News Desk

जीडीपी पर IMF के आंकड़ों पर घिरी सरकार ने राहुल गांधी के उस ट्वीट पर पलटवार किया है
जिसमें उन्होंने जीडीपी में बांग्लादेश से भी पिछड़ने को लेकर तंज़ कसा था, सरकारी सूत्रों ने
अब इस पर स्पष्टीकरण दिया है.सूत्र कहते हैं  कि IMF ने ही अपने अनुमान में ये भी कहा है कि
अगले साल हमारी जीडीपी बांग्लादेश की जीडीपी से दोगुनी होगी.साथ ही PPP यानि Purchasing power parity) के लिहाज से भारत की जीडीपी बांग्लादेश से 11 गुना ज्यादा है. . दरअसल IMF ने दो दिन पहले भारत की जीडीपी में 10.3% की गिरावट का अनुमान दिया था, जिसे लेकर राहुल गांधी ने ट्वीट किया था

राहुल गांधीGDPबांग्लादेशIMFभारत सरकार

Recommended For You