Sovereign Gold Bond: अगर सोने में करना चाहते हैं निवेश तो सरकार लेकर आई है खास मौका

Updated : Aug 09, 2021 15:12
|
Editorji News Desk

अगर आप अपना पैसा सोने में निवेश(Gold Investment) करने का सोच रहे हैं तो ये खबर आपके लिए है. सोने में निवेश के लिए सरकार की तरफ से आपके लिए खास मौका आया है. सरकारी सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड स्कीम(Sovereign Gold Bond Scheme) 2021-22 की पांचवीं किस्त सोमवार 9 अगस्त से खुल गई है.

यह स्कीम 13 अगस्त तक खुली रहेगी जिसमें आप सस्ती दर पर गोल्ड बॉन्ड में निवेश कर सकते हैं. इसकी छठी और इस साल की आखिरी किस्त 30 अगस्त से 3 सितंबर के बीच खुलेगी. इसलिए निवेशकों के पास अभी 2 मौके हैं. सरकार ने कहा है कि डिजिटली पेमेंट करने वालों को प्रति ग्राम 50 रुपये की छूट मिलेगी. आरबीआई ने सोने की दर 4,790 रुपये प्रतिग्राम तय की है.  डिजिटल पेमेंट करने वालों को सिर्फ 4,740 प्रति ग्राम के हिसाब से भुगतान करना होगा.

गोल्ड बॉन्ड को सोने के निवेश के लिए सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद माना जाता है साथ ही बाजार के भाव के मुकाबले यहां सोना सस्ती दर पर मिलता है और सरकार इसपर हर 6 महीने पर ब्याज भी देती है. गोल्ड बॉन्ड स्कीम पर निवेशकों को सालाना 2.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है. खरीदार न्यूनतम 1 ग्राम और अधिकतम 4 किलो सोने में निवेश कर सकते हैं. गोल्ड बॉन्ड खरीदने के लिए बैंकों, SHICL, मनोनित डाकघरों और NSE या BSE जैसे मान्यता प्राप्त शेयर बाजारों के जरिए बेचे जा सकते हैं. गोल्ड बॉन्ड स्टॉक सर्टिफिकेट के रूप में दिए जाएंगे और निवेशक इन्हें डीमैट फॉर्म में कन्वर्ट कराने को स्वतंत्र रहेंगे.

यह भी पढ़ें: EPFO ने PF ब्याज को लेकर दी अच्छी खबर, कहा- ब्याज का पैसा जब भी आएगा एक साथ पूरा पैसा क्रेडिट होगा

goldGold Bond SchemeRBI

Recommended For You

editorji | बिज़नेस

Petrol Diesel Rates on July 05, 2024: पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें हुईं अपडेट, चेक करें

editorji | भारत

Mukesh Ambani और Sonia Gandhi में क्या हुई बातचीत? मुलाकात के पीछे थी ये बड़ी वजह

editorji | बिज़नेस

Share Market की उड़ान जारी, लगातार दूसरे दिन बना ये बड़ा रिकॉर्ड

editorji | बिज़नेस

'Koo' होगा बंद, कंपनी के को-फाउंडर्स ने दी जानकारी

editorji | बिज़नेस

India में गरीबी घटकर 8.5 प्रतिशत पर आईः NCAER Study