जीएसटी काउंसिल में 5 फीसदी जीएसटी के बारे में रायशुमारी चल रही है. जीएसटी कलेक्शन में कमी आने के बाद सरकार 5 फीसदी वाले स्लैब में आने वाले कई सामानों पर जीएसटी बढ़ाकर 6 फीसदी करने पर विचार कर रही है. बता दें कि इसमें रोजमर्रा के कई ऐसे सामान है जो महंगे हो सकते हैं. अगर ऐसा होता है तो सरकार को इससे हर महीने 1 हजार करोड़ का रेवेन्यू मिलने का अनुमान है. सरकार का टारगेट हर महीने करीब 1 लाख 18 हजार करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन करने का है. अगर सरकार 5 फीसदी वाले स्लैब में बढ़ोतरी करती है तो खाने-पीने के सामान, कपड़े जैसी बाकी चीजें महंगी हो जाएंगी.