वर्ष 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान, 7 हस्तियों को 'पद्म विभूषण'

Updated : Jan 25, 2020 23:24
|
Editorji News Desk

भारत सरकार की तरफ से वर्ष 2020 के लिए पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार
सात हस्तियों को पद्म विभूषण, 16 को पद्म भूषण और 118 को पद्म श्री से सम्मानित किया जाएगा. सरकार की तरफ से पूर्व रक्षा मंत्री जॉर्ज फर्नांडिस, पूर्व वित्त और रक्षा मंत्री अरुण जेटली और पूर्व विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को मरणोपरांत पद्म विभूषण से सम्मानित किया जाएगा. इनके अलावा महिला बॉक्सर एमसी मैरीकॉम और विख्यात ठुमरी गायक छन्नू लाल मिश्र को भी पद्म विभूषण से नवाजा जाएगा. इनके अलावा पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर को मरणोपरांत पद्म भूषण सम्मान दिया गया है. वहीं पद्मश्री पाने वालों में जगदीश लाल आहूजा, मोहम्मद शरीफ, तुलसी गौड़ा और मुन्ना मास्टर प्रमुख रूप से शामिल हैं. इनके अलावा 1984 भोपाल गैस कांड मामले के सामाजिक कार्यकर्ता अब्दुल जब्बार को मरणोपरांत पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा.

पद्मश्रीभारत सरकारPadma shri

Recommended For You