Sunburn से परेशान? जल्दी करना है ठीक तो बरतें ये सावधानियां

Updated : Jun 25, 2021 10:57
|
Editorji News Desk

गर्मियों में धूप में निकलने से या तापमान के 30 डिग्री से पार कर जाने पर सनबर्न हो जाना एक आम समस्या है. ये तब होता है जब सूरज से निकलने वाली पराबैंगनी किरणों का सीधा असर हमारी स्किन पर पड़ता है.

ज्यादा सनबर्न हो जाने से स्किन पर लाल निशान पड़ जाते हैं और ये दर्दनाक हो जाता है और इसमें खुजली होती रहती है जो स्किन के लिए हानिकारक है. खराब हुई स्किन अपने आप ठीक तो हो जाती है लेकिन उसमें थोड़ा वक्त लग जाता है. हालांकि, उन डेड स्किन की परतों को खुद से हटाने का मन जरूर करता है लेकिन एक्सपर्ट्स का सुझाव है कि आप ऐसा बिल्कुल भी ना करें.

यूके की नेशनल हेल्थ सर्विस के मुताबिक, सनबर्न वाली जगह को खरोचने या छीलने और फफोलों को फोड़ने से बचना चाहिए. धूप से झुलसी हुई स्किन पर टाइट-फिटिंग कपड़े ना पहनें. इसके बजाय स्किन को ठंडे पानी से धोकर ठंडा करें और खूब पानी पीएं. सनबर्न वाली स्किन को तबतक सीधे धूप से बचा कर रखें जबतक कि पूरी तरह से ठीक ना हो जाए.

स्किन के जल्दी ठीक होने के लिए उसपर आफ्टरसन या स्प्रे लगा सकते हैं लेकिन ध्यान रहे कि आप पेट्रोलियम या ऑयल बेस्ड क्रीम का इस्तेमाल ना करें, दर्द से राहत पाने के लिए आप केवल डॉक्टर की सिफारिश पर ही पेन किलर खाइये.
हालांकि, NHS का सुझाव है कि अगर स्किन में छाला या सूजन है, बॉ़डी टेम्परेचर अधिक है, आप बहुत थका हुआ महसूस करते हैं या आपको मांसपेशियों में ऐंठन या सिरदर्द हो तो आपको डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए.

सीरियस सनबर्न से हीट स्ट्रोक और थकावट हो सकती है, इसीलिए कृप्या उन्हें हल्के में ना लें और उचित केयर करें

tanningheatstrokeskin problemSunburn

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी