DM साहब का निराला फरमान, कड़ाके की ठंड में गर्मी की छुट्टी का ऐलान

Updated : Jan 12, 2020 23:34
|
Editorji News Desk

अमूमन लोगों की शिकायत रहती है कि सरकारी बाबू कामकाज में लापरवाही बरतते हैं. अधिकारी इस से इनकार करते हैं लेकिन यदा कदा ऐसे उदहारण सामने आ ही जाते हैं जो सरकारी तंत्र पर लगने वाले इस आरोप को पुख्ता कर देते हैं. इसी कड़ी में ताजा उदहारण आया है बिहार के गोपालगंज से जहां कड़ाके की ठंड में डीएम साहब ने स्कूलों में गर्मी की छुट्टी की घोषणा कर दी. साहब के दफ्तर से जारी ये पत्र इन दिनों खूब वायरल हो रहा है जिसमें लिखा है कि जिले में हीट वेव यानी लू के कारण स्कूलों को बंद रखा जाए. स्थानीय लोगों के मुताबिक डीएम साहब पहले भी ऐसा ही कारनामा कर चुके हैं जिसमें उन्होंने साल 2029 तक जिले के स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया था.

वायरलबिहारGopalganjगोपालगंज

Recommended For You