गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स को रिक्वेस्ट के बजाए चेतावनी दी है. वॉर्निंग के तहत गूगल ने Chrome ब्राउजर को अपडेट करने को कहा है. दरअसल Chrome ब्राउजर में एक बग ट्रेस किया गया था. बग की वजह से अटैकर्स को क्रोम सिक्यॉरिटी सैंडबॉक्स बाइपास करने का ऑप्शन मिल गया था. ऐसा करने के बाद अटैकर्स ऑपरेटिंग सिस्टम में कोड रन कर सकते थे. इसका मतलब है कि बिना यूजर को पता चले उसका पर्सनल डेटा चोरी या शेयर किया जा सकता है. इसके अलावा बैंकिंग डिटेल्स की मदद से पैसों की चपत भी लगाई जा सकती है. अब ये बग फिक्स कर दिया गया है.