गूगल ने एक खास डूडल तैयार किया है. ये डूडल उन योद्धाओं को समर्पित है जो कोविड-19 के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं. गूगल ने डूडल के माध्यम से कोरोना योद्धाओं को धन्यवाद किया है. गूगल ने अपने डूडल में डॉक्टरों, नर्सों, डिलिवरी स्टाफ, किसानों, शिक्षकों, शोधकर्ताओं, स्वच्छता कार्यकर्ताओं, किराने के कर्मचारियों और आपातकालीन सेवा के कर्मचारियों को शामिल किया है. डूडल ने उन लोगों को भी सम्मानित किया है जो महामारी से लड़ने के लिए एक दूसरे की मदद करने सामने आ रहे हैं.