गूगल पे (Google Pay) ने यूजर्स को बड़ी सुविधा देते हुए नया अपडेट रोल आउट किया है. Google Pay के यूजर्स अब अमेरिका से भी भारत में पैसे भेज सकेंगे. इसके लिए गूगल पे ने वेस्टर्न यूनियन (Western Union) और Wise के साथ साझेदारी की है. गूगल पे के जरिए अमेरिकी यूजर्स भारत के किसी बिजनेस अकाउंट में पैसे नहीं भेज पाएंगे. यह सुविधा सिर्फ परिवार और दोस्तों के लिए ही है.
वेस्टर्न यूनियन के जरिए गूगल पे से मुफ्त में अनलिमिटेड पैसे भेजे जा सकते हैं, हालांकि मुफ्त सेवा 16 जून तक ही है. मुफ्त सेवा खत्म होने के बाद प्रति ट्रांजेक्शन कितने पैसे लगेंगे, इसके बारे में गूगल ने नहीं बताया है. इसके अलावा भारतीय यूजर्स अमेरिका पैसे नहीं भेज सकते हैं.