मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, गूगल नेस्ट हब स्मार्ट होम डिस्प्ले भारत में अगले हफ्ते लॉन्च होगा. इसका प्राइस 8,999 रु बताया जा रहा है. इसमें गूगल असिस्टेंट के साथ-साथ यूट्यूब जैसे प्री-लोडेड ऐप्स भी हैं जिनकी मदद से आप वीडियोज़ देख सकते हैं. इसमें 7 इंच का टच स्क्रीन पैनल है और ये वाईफाई पर काम करता है. इससे आप वीडियो कॉलिंग भी कर सकते हैं.