सर्च इंजन कंपनी Google ने Verified Calls फीचर अनाउंस किया गया है. गूगल का यह फीचर यूजर्स को बताएगा कि कौन कॉल कर रहा है, कॉल करने की वजह क्या है और कॉलर का लोगो भी दिखाएगा. इस फीचर को Google Phone app का हिस्सा बनाया गया है. नया फीचर लाने के पीछे बड़ी वजह फोन कॉल फ्रॉड्स पर लगाम लगाना है. यह फीचर मशहूर caller identification app TrueCaller को सीधी टक्कर दे सकता है. गूगल ने ब्लॉग लिखा है कि पायलट प्रोग्राम के शुरुआती रिजल्ट्स बहुत अच्छे रहे हैं और यूजर्स को इसका फायदा जरूर मिलेगा.