टेक जायंट Google ने भारत में Google News Showcase को लॉन्च कर दिया. इसके तहत 30 न्यूज ऑर्गनाइजेशन से समझौता किया गया है. इसमें नेशनल, रीजनल और लोकल न्यूज ऑर्गनाइजेशन जैसे कि द हिंदू ग्रुप, एचटी डिजिटल स्ट्रीम्स लिमिटेड, इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप, एबीपी लाइव, इंडिया टीवी, एनडीटीवी, जी न्यूज, अमर उजाला, डेक्कन हेराल्ड, पंजाब केसरी, दैनिक जागरण, द टेलीग्राफ इंडिया, आईएएनएस और एएनआई शामिल हैं. Google की इस पहल से 50,000 पत्रकारों और जर्नलिज्म लिज्म स्टूडेंट्स को काफी फायदा होगा, क्योंकि कंपनी उन्हें डिजिटल हुनर सिखाएगी. खबरों के सत्यापन, फेक न्यूज से निपटने के उपायों और डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल पर खासतौर से ध्यान केंद्रित किया जाएगा.
क्या है Google News Showcase
Google News Showcase खबरों को क्यूरेट करने का प्लैटफॉर्म है जिसमें रीडर लिंक पर क्लिक करेंगे तो उन्हें सीधे प्रकाशक समाचार साइट पर ले जाया जाता है जहां वे पूरा आर्टिकल पढ़ सकते. बता दें कि कंपनी की यह सर्विस भारत के साथ ही जर्मनी, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जापान, यूके, ऑस्ट्रेलिया, चेकिया, इटली और अर्जेंटीना सहित कई देशों में उपलब्ध है.