Google ने 2020 के बेस्ट प्ले स्टोर ऐप का ऐलान किया. एवरीडे एसेन्शियल ऐप कैटगरी में नंबर-1 पर रहा मेड इन इंडिया माइक्रोब्लॉगिंग ऐप Koo. ये ऐप हिंदी, कन्नड़, तेलुगु, तमिल, बंगाली, गुजराती और मराठी में उपलब्ध है. यह जल्द ही ये अंग्रेजी भी उपलब्ध होगा. माइक्रोब्लॉगिंग सेक्टर में Koo का सीधा मुकाबला ट्विटर से है. आपको बता दें कि Koo को भारत सरकार द्वारा शुरू किए गए “आत्मनिर्भर ऐप चैलेंज” के विजेता के रूप में भी घोषित किया गया था. इस कैटगरी में दूसरे नंबर पर माइक्रोसॉफ्ट ऑफिस, वर्ड, एक्सेल और पावर प्वाइंट ऐप्स हैं. तीसरे नंबर पर The Pattern ऐप है.