2020 का स्वागत करने के लिए गूगल ने एक खास डूडल बनाया है. इस डूडल में फ्रॉगी द वेदर फ्रॉग नजर आ रहा है जो आसमान की तरफ देख रहा है. गूगल ने इसके पीछे ये लॉजिक दिया है कि भले ही आप जहां हैं वहां पर आसमान साफ हो या न हों लेकिन साल 2020 के लिए आपका विजन 20 में 20 यानी परफेक्ट ही होगा. इस डूडल में फ्रॉगी द वेदर फ्रॉग अपने रेजोल्यूशंस की तरफ देख रहा है. इससे पहले न्यू ईयर ईव पर भी फ्रॉगी को लेकर एक खास डूडल बनाया था.