'सैटेलाइट मैन ऑफ़ इंडिया' के 89वें जन्मदिन पर गूगल ने बनाया डूडल

Updated : Mar 10, 2021 12:08
|
Editorji News Desk

'सैटेलाइट मैन ऑफ इंडिया' (Satellite Man of India) के नाम से पहचाने जाने वाले वैज्ञानिक उडुपी रामचंद्र राव (Udupi Ramachandra Rao) का आज 89वां जन्मदिन है. इस खास दिन को गूगल ने भी डूडल (Google Doodle) के जरिए मनाया है. गूगल ने राव की जयंती पर उन्हें एक डूडल समर्पित किया है. भारतीय अंतरिक्ष विज्ञानी राव का साल 2017 में निधन हो गया था. वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के चेयरमैन थे. भारत ने उनके नेतृत्व में ही साल 1975 में अपने पहले उपग्रह 'आर्यभट्ट' का अंतरिक्ष में सफल प्रक्षेपण किया था. प्रोफ़ेसर यूडी राव का जन्म 10 मार्च 1932 को कर्नाटक राज्य के उडुपी ज़िले के अडामारू इलाके में हुआ था. एक साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाले उडुपी रामचंद्र राव अपनी प्रतिभा और लगन के दम पर सर्वश्रेष्ठ भारतीय वैज्ञानिकों की कतार में सबसे आगे तक पहुंचे.

GoogleGoogle Doodledoodle

Recommended For You

editorji | लाइफ़स्टाइल

Egg Recipe: अदिति राव हैदरी ने शेयर की अंडे की ये स्पेशल रेसिपी, ब्रेकफास्ट के लिए है परफेक्ट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Jackfruit Day 2024: पहली बार इस आइलैंड में की गई थी कटहल उगाने की कोशिश, यहां से लिया गया फल का नाम

editorji | लाइफ़स्टाइल

गुजराती रस्म के लिए राधिका ने पहना पिंक बांधनी लहंगा, खूबसूरती देख रह आप भी हो जाएंगे कायल

editorji | लाइफ़स्टाइल

अनंत और राधिका की शादी की रस्म में ईशा और श्लोका का दिखा ट्रेडिशनल लुक, चुराई लाइमलाइट

editorji | लाइफ़स्टाइल

Ashadha Gupt Navratri 2024: जानें गुप्त नवरात्रि में किस वाहन पर सवार होकर आएंगी माता रानी