ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (Drugs Controller General of India) ने भारत बायोटेक (Bharat Biotech) को नाक से दी जाने वाली वैक्सीन के फर्स्ट फेज के ट्रायल की अनुमति दे दी है. हालांकि, कंपनी को फर्स्ट फेज के परीक्षण की ही इजाज़त होगी. इसके परिणामों की समीक्षा के बाद ही इसके भविष्य के ट्रायल पर स्थिति साफ हो पाएगी.
कंपनी जल्द ही महाराष्ट्र, बिहार, तमिलनाडु और तेलंगाना में इसका ट्रायल शुरू करने की तैयारी में है. इसमें 18 से 60 साल की उम्र के 175 लोगों को ट्रायल में शामिल किया जाएगा. जिन्हें तीन अलग अलग ग्रुप में रखा जाएगा. अगर वैक्सीन को सभी स्टेज में सफलता मिल जाती है तो वैक्सीन लगवाना और भी आसान हो जाएगा.