सरकारी कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ते (DA) में बढ़ोतरी की घोषणा जून में हो सकती है. नेशनल काउंसिल ऑफ JCM ने इस बात के संकेत दिए हैं. खबरों के मुताबिक डीए में बढ़ोतरी सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का कम से कम चार प्रतिशत होने की उम्मीद है. अधिकारियों का मानना है कि कोरोना की दूसरी लहर के कारण सरकार की योजनाओं को झटका लगा है इसलिए हर चीज लगभग एक महीना टल गई है. इस वजह से DA में बढ़ोतरी की घोषणा अब जून में हो सकती है. बता दें कि सरकारी कर्मचारी जनवरी से महंगाई भत्ता बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं.