Gold Silver Price Tuesday: सोमवार की गिरावट के बाद मंगलवार को सोने की कीमतों ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ी. इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (India Bullion And Jewellers Association) के मुताबिक मंगलवार सुबह सोने की कीमतों में 225 रुपये की बढ़ोतरी हुई और 999 शुद्धता वाले सोने का भाव 48,351 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया. हालांकि, शाम के समय सोने का भाव थोड़ा फिसला और ये 48,222 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.
वहीं चांदी की कीमत एक बार फिर फीकी होती नजर आ रही है. चांदी की कीमतों (Silver Rate) में 488 रुपये की गिरावट के साथ 999 शुद्धता वाली चांदी का रेट मंगलवार सुबह 67,302 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गया. शाम होते-होते इसमें और गिरावट आई और ये 300 रुपए से ज्यादा गिरकर 66,980 रुपये प्रति किलो हो गया.