त्योहारी मौसम में सोने-चांदी के रेट में अक्सर चमक देखने को मिल जाती है. पिछले हफ्ते शुक्रवार को जो सोना 50,550 रुपये था, वह इस शुक्रवार तक 52,240 रुपये प्रति 10 ग्राम बाजार में बिक रहा है. इसका मतलब ये कि सिर्फ एक हफ्ते में सोने में 1690 रुपये यानी करीब 1700 रुपये की बढ़त देखी गई है. वहीं चांदी भी कम नहीं! पिछले हफ्ते शुक्रवार को चांदी 60,383 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, वहीं इस हफ्ते बढ़कर 65,277 रुपये प्रति किलो हो गई है. इसका मतलब ये कि सिर्फ एक हफ्ते में 4894 रुपये की बढ़ोतरी हुई है. सोने में गिरावट के पीछे कारण तो कई हैं, लेकिन एक बड़ी वजह है पिछले 2 महीनों में रुपये में आई मजबूती. फिलहाल रुपये 73-74 रुपये प्रति डॉलर तक मजबूत हो चुका है, जो कुछ महीने पहले 76-77 रुपये प्रति डॉलर तक कमजोर हो गया था.