Gold Hallmarking: 15 जून 2021 से सोने पर हॉलमार्किंग अनिवार्य कर दिया गया है. ऐसे में आपको अवेयर रहना चाहिए कि आपको सोना शुद्ध है या नहीं और इस पर लगे मार्के असली हैं या नकली. ISI की क्वालिटी और किसी भी प्रॉडक्ट के हॉलमार्क की जांच करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर आपको मिलेगा बीआईएस-केयर ऐप (BIS Care App). यह ऐप हिंदी और इंग्लिश दोनों भाषाओं में है.
बीआईएस-केयर ऐप यूजर्स को उन प्रॉडक्ट्स की क्वॉलिटी की टेस्ट करने और जानने की अनुमति देगा जो ISI और हॉलमार्क क्वालिटी चेक्ड हैं. यह यूजर्स को प्रॉडक्ट्स की ऑथेंटिसिटी के प्रति अवेयर करने में मदद करता है. इतना ही नहीं आप उन प्रॉडक्ट्स की शिकायत भी दर्ज करवा सकते हैं जो सर्टिफाइड नहीं या जिसकी ऑथेंटिसिटी पर आपको डाउट है.