गोवा फॉरवर्ड पार्टी ने छोड़ा एनडीए का दामन, अमित शाह को चिट्ठी लिखकर दी जानकारी

Updated : Apr 13, 2021 18:35
|
Editorji News Desk

गोवा में बीजेपी की सहयोगी गोवा फॉरवर्ड पार्टी (Goa Forward Party) ने एनडीए से बाहर होने का ऐलान कर दिया है. पार्टी के मुखिया विजय सरदेसाई ने बताया कि कार्यकारी समिति और पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी की बैठक के बाद ये फैसला लिया गया. पार्टी के इस फैसले के बारे में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah ) को अवगत करा दिया गया है. दरअसल डेढ़ साल पहले राज्य में बीजेपी की लीडरशिप वाली सरकार ने उसके केटो के मंत्रियों को हटा दिया था, जिसके बाद से ही दोनों दलों के बीच मतभेद चल रहे थे.

इस फैसले के बाद सरदेसाई ने कहा कि गोवा के नए सीएम प्रमोद सावंत के काल में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है साथ ही सरदेसाई ने कहा कि बीजेपी मे फैसले लेने की क्षमता नहीं है. दरअसल कांग्रेस के एक धड़े के बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही बीजेपी और गोवा फॉरवर्ड पार्टी के बीच मतभेद सामने आ गए थे लेकिन पार्टी एनडीए में बनी हुई थी हालांकि अब उसने गठबंधन से बाहर होने का फैसला कर लिया है.

Amit ShahGoa government

Recommended For You

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Rahul Gandhi in Hathras: 'प्रशासन की कमी तो है और गलतियां हुई हैं...' पीड़ित परिवारों से मिलकर बोले राहुल

editorji | भारत

Rahul Gandhi: राहुल गांधी ने हाथरस पीड़ितों से की मुलाकात, दुख-दर्द बांटते दिखे लोगों का Video सामने आया

editorji | भारत

Hathras Stampede: नेता विपक्ष Rahul Gandhi हाथरस के लिए रवाना, भगदड़ प्रभावितों से करेंगे मुलाकात

editorji | भारत

Hemant Soren आज ही लेंगे झारखंड के CM पद की शपथ, बोले- 'लोकतंत्र विरोधी साज़िश का अंत'