लॉकडाउन में बढ़े वजन को घटाने के लिए जाना है जिम तो याद रखें ये बातें

Updated : Oct 21, 2020 20:15
|
Editorji News Desk

अनलॉक होते देश में अगर आप फिर से जिम जाने का मन बना रहे हैं तो कुछ बातों गांठ बांध लें. लंबे समय से घर में रह कर वजन बढ़ना आम शिकायत है पर लंबे समय से बंद एक्सरसाइज फिर से शुरू करना न आम है न ही आसान. लंबे समय के बाद एकदम से वर्कआउट करने से आपके शरीर पर दुष्प्रभाव पड़ता है, खासकर आपकी किडनी पर. जब आप बहुत लंबे गैप के बाद एकदम से अधिक वर्कआउट करते हैं तो मसल्स डैमेज होती हैं, जिसके कारण दर्द, अकड़न और थकान महसूस होती है लेकिन यही डैमेज अगर ज्यादा हो तो किडनी की समस्या, राबडोमयोलाइसिस हो सकता है. 

 

side effectLOCKDOWNUnlock

Recommended For You