बिहार में अब दिग्गजों का चुनाव प्रचार शुरु हो गया है.शुक्रवार को पीएम मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी अपने-अपने गठबंधन के प्रत्याशियों के लिए प्रचार करेंगे. प्रधानमंत्री तीन रैलियों को संबोधित करेंगे , डेहरी ऑन सोन, गया और भागलपुर और गया में वो एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में चुनावी रैली करेंगे, यहां 28 अक्टूबर को पहले दौर के लिए वोट डाले जाएंगे. भागलपुर और डेहरी ऑन सोन की रैली में सीएम नीतीश कुमार भी साथ होंगे. वहीं शुक्रवार को राहुल गांधी की भी दो चुनावी रैलियां हैं. वो नवादा और भागलपुर में चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे . नवादा की रैली में तेजस्वी यादव भी राहुल के साथ होंगे