उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद (Ghaziabad) में 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' जैसी बड़ी योजना को बढ़ावा देने के लिए जिला प्रशासन (District administration) ने अनोखी पहल की है. प्रशासन ने जिले में बेटियों को प्रोत्साहित करने के लिए "बेटी का नाम, घर की शान" कार्यक्रम शुरू किया है. प्रशासन की तरफ से अधिकारियों-कर्मचारियों और जनता से अपील की गई है कि वे अपने घरों के बाहर जो नेम प्लेट (Name plate) लगाते हैं वो बेटियों के नाम पर लगाना शुरू कर दें. कार्यक्रम के तहत IAS, PCS, प्रशासनिक अधिकारियों, जिला प्रशासन कर्मचारियों और आम जनता को, बेटियों के नाम की घरों की नेम प्लेट दी गईं.
बता दें जिलाधिकारी ने ये अनोखी नेम प्लेट फिलहाल 25 परिवारों की बेटियों को सौंपी है, बेटियों को दी गई नेम प्लेट पर कार्यक्रम का नाम "बेटी का नाम, घर की शान" और घर में मौजूद बेटियों का नाम लिखा है.