Video Call पर गाजियाबाद पुलिस असहमत, Twitter India के MD मनीष माहेश्वरी को बुलाया लोनी थाने

Updated : Jun 22, 2021 08:51
|
Editorji News Desk

गाजियाबाद पुलिस ने बुजुर्ग मारपीट मामले में एक बार फिर ट्विटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर मनीष माहेश्वरी और रेजिडेंट ग्रीवांस ऑफिसर धर्मेंद्र चतुर को नोटिस भेजकर लोनी बॉर्डर थाने में पेश होने के लिए कहा है. इससे पहले मनीष माहेश्वरी ने कहा था कि वो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जांच में सहयोग के लिए जुड़ सकते हैं, जिस पर गाजियाबाद पुलिस ने असहमति दिखाई. बुजुर्ग से मारपीट मामले में पेश होने पर मनीष माहेश्वरी की ओर से सफाई दी गई कि इस मामले से उनका कुछ लेना-देना नहीं है और वो इस टॉपिक को डील नहीं करते हैं.

पुलिस ने पहले जो नोटिस भेजा था उसमें कहा गया था कि बुजुर्ग मारपीट मामले में कुछ लोगों ने कम्यूनल हेट वाले पोस्ट किए लेकिन ट्विटर ने इस पर कोई एक्शन नहीं लिया. मालूम हो कि गाजियाबाद पुलिस ने दावा किया है कि बुजुर्ग से मारपीट वाले वीडियो को साम्प्रदायिक अशांति पैदा करने के लिए शेयर किया गया था. इस मामले ने काफी तूल पकड़ा और एक दर्ज FIR में ट्विटर का भी नाम शामिल है.

Manish MaheshwariGhaziabad Police

Recommended For You

editorji | भारत

Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में दर्दनाक हादसा! कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

editorji | भारत

Arvind Kejriwal Arrest: CM केजरीवाल के मामले में दिल्ली HC का CBI को नोटिस, कब होगी अगली सुनवाई?

editorji | भारत

Noida के Logix Mall में आग लगने की वजह से मची चीख-पुकार, देखें हाहाकारी VIDEO

editorji | भारत

Paris 2024 Olympics: PM मोदी ने खिलाड़ियों से की बात, दिया ये खास मंत्र

editorji | भारत

Amritpal Singh: अमृतपाल सिंह को शपथ ग्रहण के लिए दिल्ली ले जाया जाएगा, कैसी है पंजाब पुलिस की तैयारी?