हड्डियों की सेहत और शरीर में कैल्शियम की पूर्ति के लिए विटामिन डी (Vitamin D) बहुत जरूरी होता है। सूरज की रोशनी विटामिन डी का सबसे बढ़िया स्त्रोत होती है।
लेकिन कई बार ऐसा होता है जब आप धूप में बाहर नहीं निकल पाते...जिसके चलते उन्हें विटामिन डी (Vitamin D) नहीं मिलता और लोगों में इसकी कमी हो जाती है। ऐसे में आप दवाओं की जगह प्राकृतिक चीजें खाकर इसे बढ़ा सकते हैं।
1. मछली और दूसरे सीफूड विटामिन डी का बहुत अच्छा स्त्रोत माने जाते हैं। सीफूड में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है जो दिल के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
2. खूब मशरूम खाइए..मशरूम विटामिन डी का एकमात्र प्लांट बेस्ड स्त्रोत है। इंसानों की तरह मशरूम भी सूरज की रोशनी में विटामिन डी बनाता है।
3. विटामिन डी के लिए आप अंडे की जर्दी भी जरूर खाइए...अंडे की जर्दी आपके विटामिन डी के लेवल को बढ़ाने में काफी कारगर है। इसके अलावा कार्डलीवर ऑयल में भी विटामिन डी भरपूर मात्रा में होता है।
4. इन सबके अलावा विटामिन डी बढ़ाने के लिए डायट में संतरे का जूस, टोफू और गाय के दूध जैसी चीजों को भी शामिल किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: आंखों का नूर रहेगा बरकरार, इन जरूरी विटामिन को कर लें डायट में शामिल