Taliban के साथ बातचीत को लेकर सॉफ्ट हुआ जर्मनी, Merkel बोलीं- अफगान सुरक्षा के लिए ज़रूरी कदम

Updated : Aug 25, 2021 20:44
|
Editorji News Desk

Taliban के साथ बातचीत को सॉफ्ट हुआ जर्मनी, Merkel बोलीं- अफगान सुरक्षा के लिए ज़रूरी कदम अफगानिस्तान पर तालिबान (Taliban) के कब्ज़े के बाद से ही चीन और पाकिस्तान जैसे चंद देशों को छोड़ दें तो ज्यादातर देश अभी हालात पर वेट एंड वॉच की पॉलिसी अपना रहे हैं. तालिबान अमेरिका को 31 अगस्त तक काबुल छोड़ने का अल्टीमेटम दे चुका है. इस बीच जर्मनी की चांसलर एंजेला मर्केल ने बुधवार को एक बड़ा बयान दिया है.

समाचार एजेंसी AFP के मुताबिक, मर्केल ने कहा है कि अफगानिस्तान की सुरक्षा के लिए ये जरूरी है कि तालिबान के साथ बातचीत जारी रखी जाए. इससे पहले जी-7 देश तालिबान के साथ बातचीत के लिए एक रोडमैप बनाने को लेकर सहमत हो गए थे, ब्रिटेन के पीएम बोरिस जॉनसन ने इसकी पुष्टि भी की. हालांकि इस पूरे मसले पर अमेरिका का रूख अभी भी स्पष्ट नहीं है.

यूं तो अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा है कि अमेरिका तालिबान पर भरोसा नहीं करता लेकिन ऐसी भी खबरें सामने आई कि सीआईए हेड ने तालिबान के सह संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर के साथ एक सीक्रेट मीटिंग भी की है.

ये भी पढ़ें: Biden: 31 अगस्त की डेडलाइन बढ़ाने के पक्ष में नहीं बाइडेन, बोले- जितने अधिक समय तक रहेंगे खतरा बढ़ेगा 

Angela MerkelGermanyGerman ChancellorTaliban

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?