George Floyd Murder Case: जॉर्ज फ्लॉय्ड हत्या के आरोपी पुलिसकर्मी को कोर्ट ने सुनाई साढ़े 22 साल की सजा

Updated : Jun 26, 2021 11:15
|
Editorji News Desk

अमेरिका में हुई अश्वेत जॉर्ड फ्लॉय्ड (George Floyd Murder Case) की हत्या के मुख्य आरोपी पुलिसकर्मी डैरेक शौविन (Derek Chauvin) को साढ़े 22 साल की सजा हुई है. बता दें कि बीते साल पुलिसकर्मियों ने घुटने से जॉर्ज फ्लॉय्ड की गर्दन को दबाकर हत्या कर दी थी, जिसका वीडियो दुनियाभर में वायरल हुआ था. जॉर्ज फ्लॉय्ड की हत्या के बाद पूरे अमेरिका में नस्लीय भेदभाव के खिलाफ बहुत बड़ा आक्रोश पैदा हुआ था और 'ब्लैक लाइव्स मैटर' (Black Lives Matter) के बैनर तले विरोध प्रदर्शन हुए थे. सुनवाई के दौरान जज द्वारा सजा सुनाई गई और फिर पूर्व पुलिसकर्मी शौविन को सफाई का मौका दिया गया, जिसमें उसने फ्लॉय्ड के परिवार से माफी मांगी. बीते महीने ही शौविन को सेकंड डिग्री मर्डर के लिए दोषी करार दिया गया था.

रिपोर्ट्स के मुताबिक 45 वर्षीय डैरेक शौविन को अच्छे व्यवहार के लिए दो तिहाई सजा पूरा होने पर परोल भी दी जा सकती है.

MinneapolisGeorge Floyd SquareGeorge Floyd

Recommended For You

editorji | दुनिया

Britain Elections: 'बदलाव यहीं से शुरू होता है...' चुनाव में जीत के बाद Keir Starmer ने X पर किया खास पोस

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने Britain चुनाव में स्वीकार की हार, Keir Starmer को दी जीत की बधाई

editorji | दुनिया

Rishi Sunak ने ब्रिटेन के PM पद से इस्तीफे का किया ऐलान, क्या है बड़ी वजह?

editorji | दुनिया

Robot Commits Suicide: काम का बोझ नहीं झेल पाया रोबोट, कर लिया सुसाइड 

editorji | दुनिया

America ने करीब 5 लाख उल्लुओं को मारने का क्यों दिया आदेश, वजह क्या?