गहलोत का 'पायलट' नाराज, बोले- बच्चों की मौत पर तय हो जिम्मेदारी

Updated : Jan 04, 2020 18:36
|
Editorji News Desk

राजस्थान के कोटा में मासूम बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है. कोटा जेके लोन अस्पताल में बच्चों की मौत का आंकड़ा बढ़कर 107 पहुंच गया है. शनिवार को राज्य के उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने जेके लोन अस्पताल का दौरा किया. इस दौरान उन्होंने अपनी ही सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हमें जिम्मेदारी तय करनी होगी. सचिन पायलट ने कहा कि 13 महीने तक सत्ता में रहने के बाद हमें पहले क्या हुआ था इस पर चर्चा नहीं होनी चाहिए. वसुंधरा को जनता ने हरा दिया लेकिन अब जिम्मेदारी हमारी है. 

 

बीजेपीजेके लोन अस्पतालकांग्रेसराजस्थान

Recommended For You