कोरियॉग्रफर और 'सुपर डांसर 4' (Super Dancer Chapter 4) की जज गीता कपूर (Geeta Kapur) की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. तस्वीरों में गीता की मांग में सिंदूर लगा हुआ नजर आ रहा है. इसके बाद गीता की शादी की अटकले लगाईं जाने लगीं. अब गीता ने सिंदूर वाली तस्वीरों के बारे में बताया.
एक इंटरव्यू के दौरान गीता ने बताया कि उन्होंने न तो शादी की है और न ही ये फोटोशॉप है. तस्वीरें 'सुपर डांसर चैप्टर 4' के लेटेस्ट एपिसोड के शूट से हैं. इस एपिसोड में वो एक्ट्रेस रेखा की तरह तैयार हुईं थी और इसलिए उन्होंने अपनी मांग में सिंदूर लगाया था.