नवदीप सैनी के 'गौतम भइया' ने दिग्गज़ों पर साधा निशाना

Updated : Aug 03, 2019 22:34
|
Editorji News Desk

उधर नवदीप सैनी को टीम इंडिया से खेलने का टिकट मिला ... और इधर उनके बड़े भइया जैसे गौतम गंभीर को... दो पूर्व भारतीय क्रिकेटरों पर निशाना साधने का अच्छा बहाना मिल गया... गंभीर ने ट्वीट कर निशाना साधा, " शाबाश सैनी, टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने पर. वैसे भारत के लिए बॉलिंग करने से पहले ही तुम बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान के 2 विकेट ले चुके हो. उनके मिडिल स्टंप तो तभी उखड़ गए जब उन्होंने तुम्हें डेब्यू करते देखा." 2 साल पहले जब हरियाणा के तेज गेंदबाज़ सैनी को... गंभीर दिल्ली की रणजी टीम से खिलाने की कोशिश में जुटे थे... तब DDCA के दो तत्कालीन अधिकारियों बिशन सिंह बेदी और चेतन चौहान ने इसमें काफी बखेड़ा खड़ा किया था. हालांकि, आज अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने गौतम भइया को देने सैनी हिचकिचाते नहीं.

Gautam Gambhirनवदीप सैनीNAVDEEP SAINIगौतम गंभीरभारत बनाम वेस्टइंडीज़INDvsWI

Recommended For You