बहुत अधिक सर्दी पड़ने से अक्सर लोगों को कान में दर्द परेशान करने लगता है. इसके पीछे की मुख्य वजह है ठंडी हवा में मौजूद नमी का कान में चले जाना. वैसे कान दर्द के लिए ईयर ड्रम पर जमा वैक्स भी जिम्मेदार हो सकता है. इस तरह के दर्द में लहसुन का तेल एक चमत्कार की तरह काम करता है. दरअसल लहसुन में एंटी इंफ्लेमेटरी और एंटीबायोटिक प्रॉपर्टी होती हैं, जो सूजन और इंफेक्शन को कम करता है. यही कारण है कि लहसुन कान के दर्द से राहत देने में कारगर है।.लहसुन के तेल को आप घर पर तैयार कर सकते हैं इसके लिए लहसुन की कलियों को बारीक काटकर नारियल या सरसों के तेल में गर्म कर लें, इस तेल को छूने लायक गर्म होने दें और फिर रूई से लेकर कान के बाहर चारों तरफ लगा लें. जी हां, इस तेल को कान के अंदर नहीं डालना है, बल्कि बाहरी हिस्से में ही लगाना है और फिर इस रूई से ही कान बन्द कर लें.यकीन मानिए इस 10 मिनट के नुस्खे से कान के दर्द में आपको तुरंत राहत मिलेगी.