आम लोगों से लेकर बॉलीवुड और टीवी सेलेब्स ने भी अपने-अपने घरों में गणपति बप्पा विराजे थे. पॉपुलर सीरियल 'अनुपमां' (Anupamaa) के सेट पर भी गणपति स्थापना की गई थी. जिसके 10 दिन बाद टीवी की पूरी कास्ट और डायरेक्टर राजन शाही ने धूमधाम से बप्पा को विदा किया.
वहीं टीवी सेट 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' (Ye Rishta Kya Kehlata Hai) पर भी पूरी स्टारकास्ट के साथ राजन शाही ने बप्पा को विदाई दी. जहां सेट पर ही एक कुंड में विसर्जन किया गया.
एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने भी बप्पा को अपने घर से विदा किया. सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें भगवान गणेश का विसर्जन नजर आ रहा है. हालांकि इस वीडियो में अंकिता नजर नहीं आ रही हैं.
ये भी पढ़ें: रणवीर सिंह से 'Ask Me Anything' सेशन में दीपिका ने पूछा- घर कब आ रहे हो?