UP की चित्रकूट जेल में गैंगवॉर, मुख्तार अंसारी का करीबी गोलीबारी में मारा गया: रिपोर्ट्स

Updated : May 14, 2021 14:36
|
Editorji News Desk

यूपी के चित्रकूट जेल में फायरिंग (Chitrakoot Jail Firing)  की घटना सामने आई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फायरिंग दो गुटों के बीच में हुई और गोलीबारी में दो बदमाशों की हत्या कर दी गई, जिन दो बदमाशों की हत्या की गई है, उनमें से एक बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी (Mukhtar Ansari) का करीबी बताया जा रहा है. बाद में मर्डर करने वाले गैंगस्टर को जेल पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया है. दरअसल रिपोर्ट्स के मुताबिक हाल फिलहाल में सुल्तानपुर जेल से चित्रकूट जेल में शिफ्ट किए गए पूर्वांचल के बड़े गैंगस्टर अंशु दीक्षित ने शुक्रवार दोपहर फायरिंग की. फायरिंग में जेल में बंद मुकीम काला और मेराज नाम के बदमाश की हत्या की खबर है. बता दें कि मुकीम पश्चिमी यूपी का कुख्यात गैंगस्टर है और उसे मुख्तार अंसारी का करीबी बताया जाता है. फायरिंग के बाद मौके पर पुलिस टीम और हमलावर अंशु दीक्षित के बीच एनकाउंटर हुआ, जिसमें अंशु दीक्षित मारा गया.

Uttar PradeshChitrakoot

Recommended For You

editorji | भारत

Rain Alert: कई राज्यों में भारी बारिश की WARNING, देखें मौसम विभाग का बड़ा अलर्ट

editorji | भारत

Gujarat: सिविल अस्पताल में घुसा बारिश का पानी, मरीजों को किया गया बाहर

editorji | भारत

Assam Flood: असम में बाढ़ से बिगड़े हालात, आठ और लोगों की मौत

editorji | भारत

Delhi University में LLB की परीक्षाएं स्थगित, आज से ही होना था एग्जाम

editorji | भारत

Haryana: नूहं जेल में दो कैदियों ने  कथित तौर पर की आत्महत्या