सचिन की तस्वीर पर गांगुली ने मारे 'ताने', भज्जी ने भी लिए खूब 'मजे'!

Updated : Feb 14, 2020 10:14
|
Editorji News Desk

फिलहाल, ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहे सचिन तेंदुलकर ने मेलबर्न के साउथबैंक से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है... जिसमें वो खिली धूप का मजा लेते दिख रहे हैं. मास्टर ब्लास्टर की इस तस्वीर पर पूर्व भारतीय कप्तान और मौजूदा BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने तंज कसा है. गांगुली ने चुटकी भरे अंदाज में सचिन की तस्वीर के बारे में लिखा- किसी किसी का किस्मत अच्छा है... छुट्टी मनाते रहो. अपने दो सीनियर्स की इस मीठी नोंक झोंक में घुसने की कोशिश हरभजन सिंह ने भी की... जब उन्होंने टकटकी लगाए आसमान की ओर निहारते तस्वीर के बारे में तेंदुलकर से पूछ लिया- पाजी, किस फ्लोर को टारगेट कर रहे हैं आप.

Sourav Gangulyसचिन तेंदुलकरहरभजन सिंहHarbhajan singhSachin Tendulkarसौरव गांगुली

Recommended For You