सरेंडर की तैयारी में था गैंगस्टर विकास दूबे ! मिला नया ऑडियो टेप

Updated : Jul 25, 2020 11:12
|
Editorji News Desk

कानपुर के बिकरू गांव में 8 पुलिसवालों का हत्यारा गैंगस्टर विकास दुबे का एक ऑडियो टेप मिला है. इसमें विकास दूबे अपने किसी परिचित से बात कर रहा है. बातचीत में साफ है कि वो बेहद डरा हुआ कह रहा है कि कोर्ट में सरेंडर के अलावा उसके पास कोई चारा नहीं है. इस ऑडियो में वो ये भी कह रहा है कि उसने कोर्ट में सरेंडर करने का पूरा इंतजाम कर रखा है. दरअसल विकास दूबे का ये ऑडियो न्यूज़ चैनल आज तक के पास है. इस ऑडियो में विकास दूबे अपने गुर्गे गुड्डन त्रिवेदी के बारे में पूछताछ कर रहा है. बातचीत में साफ है कि बिकरू में 8 पुलिसकर्मियों की हत्या के बाद विकास दूबे डरा हुआ था. वो कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था. इसके लिए पूरी योजना बनाई थी गुड्डन त्रिवेदी ने.

Recommended For You